Home > Archived > स्कूल में पढ़ाई जाएं सभी धर्मों की किताबें: मेनका गांधी

स्कूल में पढ़ाई जाएं सभी धर्मों की किताबें: मेनका गांधी

स्कूल में पढ़ाई जाएं सभी धर्मों की किताबें: मेनका गांधी
X

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय से विद्यालयीन पाठ्यक्रम में सभी धर्मों की किताबों को शामिल करने का सुझाव दिया है। उन्होंने नैतिक विज्ञान कक्षा का भी आयोजन करने को कहा है। उनका मानना है कि इससे बड़े पैमाने पर छात्रों के बीच धार्मिक सहिष्णुता बढेÞगी। वह शिक्षा क्षेत्र में निर्णय लेने वाले सर्वोच्च संस्था केन्द्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड की 65वीं बैठक के दौरान बोल रही थीं। बैठक के आधिकारिक दस्तावेज में कहा गया है कि अलग-अलग धर्मों के छात्रों के बीच बड़े पैमाने पर सहिष्णुता को बढ़ाने के लिए मंत्री ने नैतिक शिक्षा कक्षा का आयोजन और सभी धर्मों की किताबों को शामिल करने का सुझाव दिया ताकि छात्र अन्य धर्मों को समझ सकें।

Updated : 12 March 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top