Home > Archived > ऐसे रंगत निखारती है हल्दी

ऐसे रंगत निखारती है हल्दी

ऐसे रंगत निखारती है हल्दी
X

हल्दी का उपयोग पाचन तंत्र को सुधारने में, सूजन कम करने में और शरीर के शोधन में हजारों सालों से उपयोग किया जा रहा है। इसमें पाया जाने वाले तत्व करक्यूमिनोइड्स और वोलाटाइल तेल कैंसर रोग से लड़ने के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन इसके साथ ही चेहरे की त्वचा से जुड़ी परेशानी से आपको निजात दिलाएंगी।

सबसे पहले आधा चम्मच हल्दी के साथ एक चम्मच टमाटर के अंदर के हिस्से को मिलाना है। इसके बाद इसमें एक चम्मच दही मिलाकर इसका लेप तैयार करना है। इस लेप को अपने चेहरे के उस हिस्से पर आधे घंटे के लिए लगा कर छोडना है जहां की त्वचा टैंग हुई है। इससे टैंग त्वचा से आपको राहत मिलेगी।
इसके अलावा आप एक चम्मच हल्दी में एक चम्मच आटा मिलाना होगा। इसके बाद इसमें आधा नींबू का रस डालकर इसका लेप तैयार करना होगा। इसके बाद आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं और बाद आधे घंटे बाद इसे हटा लें। ये आपकी स्किन को निखरेगा।

आंखों के नीचे बन रहे डार्क सर्कल से भी निजात पा सकते हैं। इस लेप को बनाने के लिए आपको तीन चीजें चाहिए। सबसे पहले आप दो चम्मच हल्दी, एक चम्मच टमाटर का सूब और एक चम्मच बादाम का तेल लें। इसके बाद इन तीनों चीजों को मिलाकर सही से लेप तैयार कर लें। फिर चेहरे पर अप्लाई करें।

Updated : 4 Feb 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top