Home > Archived > लंदन-पेरिस-न्यूयॉर्क को पीछे छोड़ मुंबई बना कमाई में नंबर -1

लंदन-पेरिस-न्यूयॉर्क को पीछे छोड़ मुंबई बना कमाई में नंबर -1

लंदन-पेरिस-न्यूयॉर्क को पीछे  छोड़ मुंबई बना कमाई में नंबर -1
X

मुंबई। पहले लोग लंदन, न्यूयॉर्क और पेरिस में जाकर जॉब करना और पैसा कमाने की चाह रखते थे, लेकिन अब ट्रेंड बदल चुका है। भारत के मुंबई शहर विदेशियों को सबसे ज्यादा सैलरी मिल रही है।

कभी दुनियाभर के लोगों की पहली पसंद लंदन, न्यूयॉर्क और पेरिस में जाकर नौकरी करना और पैसा कमाने की चाह होती थी, लेकिन अब ट्रेंड बदल चुका है। यूरोपीय शहरों की जगह अब एशिया ने ले ली है। विदेशी अब एशिया में भी भारत में आकर करोड़ों की कमाई कर रहे है। यह सब एक रिपोर्ट में सामने आया है। भारत की आर्थिक, कॉमर्शियल और मनोरंजक राजधानी मुंबई विदेशियों को मिलने वाले वेतन के मामले में पहले नंबर पर है।

एचएसबीसी बैंक इंटरनेशनल लिमिटेड की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई में काम करने के लिए आने वाले विदेशियों को मोटा वेतन मिलता है। रिपोर्ट बताती है कि, मुंबई में काम करने वाले विदेशियों को औसतन सालाना 2.17 लाख डॉलर (1.40 करोड़ रुपये) वेतन मिलता है। यह आंकड़ा ग्लोबल एक्सपैट ऐवरेज का दोगुना है। सर्वे में शीर्ष 10 एक्सपैट शहरों में शंघाई, जकार्ता और हॉन्ग कॉन्ग जैसे अन्य एशियाई देश शामिल हैं।

Updated : 27 Feb 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top