Home > Archived > मालदीव ने उल्टे भारत की निंदा की

मालदीव ने उल्टे भारत की निंदा की

मालदीव ने उल्टे भारत की निंदा की
X

माले। मालदीव में आपातकाल की अवधि एक महीना और बढ़ाए जाने पर भारत की टिप्पणी का राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने जवाब देते हुए कहा कि पड़ोसी देश तथ्यों को तोड़मरोड़ कर पेश कर रहा है। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

यामीन ने गुरुवार को कहा कि यह उनके संविधान और कानून की अनदेखी है। भारत यहां के राजनीतिक हालात को नहीं जानता है। विदित हो कि मालदीव में राजनीतिक संकट के चलते 5 फरवरी को आपातकाल लगा दिया गया था। भारत ने बुधवार को मालदीव की संसद (मजलिस) की ओर से आपातकाल की अवधि बढ़ाए जाने पर चिंता जाहिर की थी और इसे असंवैधानिक कहा था।

Updated : 24 Feb 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top