Home > Archived > अनंतनाग में पुलिस पर हुआ आतंकी हमला, एक की मौत, दो जवान जख्मी

अनंतनाग में पुलिस पर हुआ आतंकी हमला, एक की मौत, दो जवान जख्मी

अनंतनाग में पुलिस पर हुआ आतंकी हमला, एक की मौत, दो जवान जख्मी
X

अनंतनाग। जम्मू कश्मीर में शनिवार शाम को एक बार फिर से आतंकवादियों ने पुलिस को निशाना बनाया है। जिसमे आतंकवादियों द्वारा पुलिस पर घात लगाकर हमला किया गया। इस हमले में एक जवान के शहीद होने के साथ दो के जख्मी होने की खबर मिली है।

बताया जा रहा है कि यह हमला जिस जगह हुआ है, वहां से करीब 500 गज की दूरी पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविवार को बैठक करने वाले हैं। राजनाथ चार दिन के दौरे पर कश्‍मीर में हैं। और आतंकवादियों ने अनंतनाग में गश्ती कर रहे पुलिस दल पर हमला किया। जिसमे एक जवान शहीद हो गया है. वही दो जख्मी हो गए है। जिन्हे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद पुरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। वही आतंकियों को खोजने के लिए सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

हम आपको बता दे कि इन दिनों आतंकवादियों द्वारा जम्मू कश्मीर में एक के बाद एक हमले किये जा रहे है। आतंकियों द्वारा इन हमलो में सुरक्षाबलों को निशाना बनाया जा रहा है। हाल में कुछ दिनों में हुए लगातार हमले में सुरक्षाबलों तथा पुलिस को निशाना बनाया गया था, जिसके बाद भी यह घटनाये थमने का नाम नहीं ले रही है। वही सुरक्षाबलों द्वारा भी ऐसी घटनाओं का माकूल जवाब दिया जा रहा है। जिसमे आतंकियों को मौत के घाट उतारा जा रहा है।

Updated : 9 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top