Home > Archived > डेरा में चलती थी खुद की बनाई गई प्लास्टिक करेंसी

डेरा में चलती थी खुद की बनाई गई प्लास्टिक करेंसी

डेरा में चलती थी खुद की बनाई गई प्लास्टिक करेंसी
X


सिरसा। रेप केस में बंद गुरमीत राम रहीम के मुख्यालय में सर्च अभियान जारी है। अब तक की जांच में कुछ कैश बरामद हुआ है। दो कमरे सील कर दिए गए हैं। कुछ हार्ड डिस्क भी मिली हैं। इसके साथ ही गुरमीत राम रहीम के डेरे से प्लास्टिक की करेंसी भी मिली है। जो यहां चलती थी। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के नियुक्त किए गए कोर्ट कमिश्नर की निगरानी में तलाशी अभियान चल रहा है।



हम आपको बता दें कि तलाशी अभियान को 10 भागों में बांटा गया है। इस अभियान के लिए एसपी रैंक के अधिकारियों की 10 टीमें बनाई गई हैं। जिसमे राज्य पुलिस, अर्धसैनिक बल, आरएएफ़ के जवान, बम निरोधी दस्ता, दंगा निरोधी बल और दमकल की गाड़ियां भी अंदर गई हैं। इसके अलावा सेना की 4 टुकड़ियों को रिज़र्व रखा गया है। 5 ड्रोन के जरिए डेरे की निगरानी की जा रही है। बैंक के 100 कर्मचारी भी डेरे के अंदर हैं। राजस्व विभाग की टीमें भी अंदर हैं। रुड़की से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। ताला तोड़ने वाले भी अंदर ले जाए गए हैं। पूरे तलाशी अभियान की वीडियोग्राफ़ी की जा रही है। इसके लिए 50 वीडियोग्राफर अंदर है। डेरे का कैम्पस करीब 700 एकड़ का है। इसलिए इस तलाशी अभियान में काफी समय लग सकता है। डेरा सुरक्षाकर्मियों के पास 30 से ज्यादा लाइसेंसी हथियार हैं। सिरसा में फिलहाल कर्फ्यू लगा हुआ है। इस पूरे तलाशी अभियान की सीलबंद रिपोर्ट हाइकोर्ट को सौंपी जाएगी।



Updated : 8 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top