Home > Archived > हिन्दी फिल्मों की मशहूर पार्श्वगायिका मना रही है 83वां जन्मदिन

हिन्दी फिल्मों की मशहूर पार्श्वगायिका मना रही है 83वां जन्मदिन

हिन्दी फिल्मों की मशहूर पार्श्वगायिका मना रही है 83वां जन्मदिन
X

*Pic Credit - youtube

मुंबई। आशा भोसले को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। आशा भोसले आज अपना 83वां जन्मदिन मना रही हैं। आशा जी ने अपने संगीत के सफर में फिल्मी और गैर फिल्म लगभग 16 हजार गाने गाए हैं। और इसके लिए उनका नाम गिनिस वर्ल्ड बुक में भी लिखा जा चुका है। सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में उनके आवाज के दीवानों की कमी नहीं है। आशा भोसले ने सिर्फ हिन्दी में ही नहीं बल्कि कई भाषाओं जैसे मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा में कई गीत लिखे हैं। बता दें कि आशा जी ने अपने संगीत के करियर की शुरुआत 1948 में फिल्म 'चुनरिया' के सावन आया गाने से की थी और अपनी सुरीली आवाज से लोगों को अपना फैन बना लिया।

बता दें कि उनको 10 साल की उम्र से ही गाने की शुरुआत करने वावी आशा के फॉलोअर्स की कमी नहीं है। और अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को उनके सुरमयी सफर में उनका साथ देने के लिए शुक्रिया कहा। ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा कि 'आप सभी के बर्थडे विशिज के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, आप सब की शुभकामनाएं मेरे लिए बहुत वेल्यू रखती हैं।' आशा जी ने बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री मधुबाला, हेलन और आशा पारेख के अलावा नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों में उर्मिला मतोंडकर और करीना कपूर के लिए भी गाने गाए। उन्हें 'आइए मेहरबां', 'जाइए आप कहां जाएंगे', 'रात अकेली है', 'पिया तू अब तो आ जा', 'दम मारो दम', 'दिल चीज क्या है', 'याई रे याई रे' और 'अरे रे अरे ये क्या हुआ' सरीखे यादगार गीतों के लिए जाना जाता है।

Updated : 8 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top