Home > Archived > सेना में खुली भर्ती 4 से 14 अक्टूबर तक

सेना में खुली भर्ती 4 से 14 अक्टूबर तक

सेना में खुली भर्ती 4 से 14 अक्टूबर तक
X

नारनौल। भारतीय थल सेना में आगामी 4 से 14 अक्टूबर तक चरखी दादरी के गांव चरखी में सर छोटू राम (एससीआर) सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होने वाली भर्ती के लिए प्रवेश पत्र 27 सितम्बर से आर्मी की वेबसाइट पर डाल दिए जाएंगे। यह खुली भर्ती महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, दादरी, भिवानी जिलों के युवाओं के लिए होगी।

यह जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के भर्ती निर्देशक कर्नल अजीत कुमार पिल्लई ने सोमवार को बताया कि भर्ती के समय सभी उम्मीदवार अपने साथ कलर प्रिंट आउट प्रवेश पत्र साथ लाएं अन्यथा भर्ती स्थल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मूल दस्तावेजों की दो-दो फोटो कापी स्वयं द्वारा हस्ताक्षर करके अपने साथ आएं।

Updated : 25 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top