Home > Archived > बालों को दे नया लुक

बालों को दे नया लुक

बालों को दे नया लुक
X

स्वदेश वेब डेस्क। बाल हमारी खूबसूरती का एक बहुत बड़ा अंग है, बालों से हमारे चहरे की रौनक बढ़ जाती है आज कल लम्बे घने और काले बाल हमारी खूबसूरती को दोगुना कर देते है,पर कभी कभी एक जैसा लुक देखते देखते हम बोर हो जाते है,इसलिए अगर आप अपने लुक में कुछ बदलाव लाना चाहती है,तो इसके लिए आज हम कुछ अलग अलग प्रकार के हेयर स्टाइल्स के बारे में बताने जा रहे है जो बनाने में बहुत आसान होते है और इनको बनाने से आपके लुक में भी नयापन आ जाता है।

-अगर आप एक नया लुक पाना चाहती है तो अपने बालो में साइड छोटी ट्राई करे। इसे बनाने के लिए अपने पुरे बालों को लेकर एक तरफ कर ले अब इसमें एक ढीली सी चोटी बनाएं। आप इसे इंडियन और वेस्टर्न दोनो ड्रेस के साथ बना सकती है।

-बालो में फ्रेंच चोटी बहुत अच्छी लगती है आप इसे कभी भी बना सकती है। और चाहे तो पार्टी में भी ट्राई कर सकती हैं।

-बालो में फिशटेल छोटी भी बहुत सुन्दर लगती है,इसे बनाने से आपके पुरे बाल अच्छे से बंधे रहते है और साथ ही गर्मी भी नहीं लगती है।

-बालों में डबल चोंटी बनाने से आपको एक नया लुक मिल सकता है, इसे बनाना बहुत ही आसान होता है,खासकर कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए ये हेयर स्टाइल बेस्ट होता है।

Updated : 19 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top