Home > Archived > श्राद्ध पक्ष में करें इन चीजों का दान, मिलेगा लाभ

श्राद्ध पक्ष में करें इन चीजों का दान, मिलेगा लाभ

श्राद्ध पक्ष में करें इन चीजों का दान, मिलेगा लाभ
X

स्वदेश वेब डेस्क। पितृ पक्ष के दौरान सभी अपने पितरों को श्रद्धांजलि देते हैं। पितृ पक्ष हर साल अनंत चतुर्दर्शी के बाद आता है। हिन्दू धर्म में श्राद्ध पक्ष को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है,ऐसा माना जाता है कि इस दौरान पितरों का श्राद्ध करने से उन्हें मोक्ष प्राप्त होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान हमारे पूर्वज मोक्ष प्राप्त करने के लिए अपने परिजनों के निकट आते हैं। इस पर्व में अपने पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व उनकी आत्मा के लिए शान्ति देने के लिए श्राद्ध किया जाता है। इस समय कुछ खास चीजों का दान करने से आपको मनोवांछित फलो की प्राप्ति होती है जीवन की सभी समस्याओ का भी अंत हो जाता है।

-अगर आप अपने पूर्वजो की कृपा पाना चाहते है तो श्राद्ध पक्ष में गुड़ का दान करे, ऐसा करने से आपके पूर्वज प्रसन्न होते है और आपके जीवन से दरिद्रता का नाश होता है धन और सुख की प्राप्ति होती है।

-हमारे धर्मशास्त्रों में गाय को पूजनीय माना गया है श्राद्ध पक्ष में इसका दान करने से सुख और धन-संपत्ति मिलती है।

-शास्त्रों के अनुसार श्राद्ध पक्ष में गाय के घी को एक चांदी के बर्तन में रखकर दान करने से सुबह फलो की प्राप्ति होती है।

-श्राद्ध पक्ष में अनाज का दान जैसे गेहूं, चावल आदि का दान करने से मनोवांछित फलो की प्राप्ति होती है।

-अगर आपके पास धन की कोई कमी नहीं है तो आपको श्राद्ध पक्ष गरीब व्यक्ति को भूमि का दान करना चाहिए,ऐसा करने से संपत्ति और संतान का लाभ मिलता है।

Updated : 12 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top