Home > Archived > ये हैं मेहँदी के बेहतरीन डिजाइन

ये हैं मेहँदी के बेहतरीन डिजाइन

ये हैं मेहँदी के बेहतरीन डिजाइन
X

स्वदेश वेब डेस्क। रक्षाबंधन का त्यौहार आ गया है और मार्केट में दुनियाभर की साजो सजावटों के सामानो से भी भर गया है। त्यौहार कोई भी हो सजना सवरना हर लड़की को पसंद है। चाहे वह माथे की बिंदी हो या फिर गहने या कपडे लेकिन सब तब तक व्यर्थ है। जब तक की लड़कियों के हाँथो में प्यारी सी मेहंदी न रची हो।

हम आपको बता दें कि हाथों में मेहंदी रचना भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है । महिलाओं द्वारा हाथ-पैर में मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है । किसी पार्टी, त्योहार, शादी-विवाह तथा विशेष अवसरों पर भारतीय महिलाएं मेहंदी अवश्य रचती हैं । मेहंदी लगाना एक कला है । मेहंदी लगाने से जहां आपका आकर्षण और सौंदर्य बढ़ता है, वहीं रक्षाबंधन त्यौहार आने वाला है सभी बहने खूबसूरत तरीके से तैयार होकर अपने भाइयों को राखी बाँधने का इंतज़ार करेगी। लेकिन उनका श्रृंगार तब तक पूरा नहीं होता जब तक हाँथो पर मेहंदी न लगे। मेहँदी के कई बेहतरीन डिजाइन लगाकर इस त्यौहार को बहने अपनी खूबसूरती में चार चाँद लगा सकती है।

ये है बेहतरीन मेहंदी के डिज़ाइन

आजकल हर उम्र वर्ग की लड़कियों एवं महिलाओं के लिए बेहतरीन मेहंदी के डिज़ाइन उपलब्ध हैं। जैसे- राजस्थानी मेहंदी मे गज़ब की कलाकारी होती है। तथा मोर, फूल तथा बीच बीच में कुछ घुँघरालेपन तथा कर्व्स की आकृतियां बनायी जाती हैं। इसमें कही ज़्यादा गैप नहीं दी जाती। इसे महीन रेखाओ से बनाया जाता है। हाँथो और पेरो में गज़ब आकृति बनाई जाती है।

ग्लिटर मेहंदी भी सभी महिलाओं की ख़ास पसंद है। इसमें भारतीय और अरबी डिजाइन का मिश्रण देखने मिलता है। मुगलई मेहंदी जो की साफ़ सफाई ढंग से बनाई जाती है। इनमें फूल, पत्तियों और पंखुड़ियों के साथ महत्वपूर्ण रेखाओं और बिन्दुओं का मिश्रण किया गया है। और आजकल कई रंगो से भी मेहँदी बनाई जाती है। जो आज के समय काफी प्रचलित है। इनमे कई रंगो का प्रयोग होता है इसे अलग ही शेडेड अंदाज में बनाया जाता है।

Updated : 7 Aug 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top