Home > Archived > अनुष्का पहुंचीं विराट से मिलने श्रीलंका

अनुष्का पहुंचीं विराट से मिलने श्रीलंका

अनुष्का पहुंचीं विराट से मिलने श्रीलंका
X


नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच चल रही क्रिकेट सिरीज में टूर के बीच में ही विराट से मिलने अनुष्का लंका पहुंची हुई हैं। उन्होंने विराट को टेस्ट सीरीज जीतने की बधाई भी दी।

ट्विटर पर वायरल हो रहे अनुष्का और विराट की फोटो में भारत के मुख्य कोच रविशास्त्री भी मौजूद हैं। दिलचस्प बात ये है कि ये फोटो सोशल मीडिया पर विरूष्का नाम से वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि टीम इंडिया नें अभी दो दिन पहले विराट की कप्तानी में श्रीलंका को 3-0 से क्लीन स्वीप कर टेस्ट सीरीज जीती थी जिसके बाद अब 20 जून से भारतीय टीम को श्रीलंका से वनडे सीरीज में भिड़ना है। सीरीज का पहला मैच दांबुला में खेला जाएगा। इसमें आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव को आराम दिया गया है।

Updated : 16 Aug 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top