Home > Archived > भगवान कृष्ण को जन्मष्टमी के त्यौहार पर करें प्रसन्न, होगा लाभ

भगवान कृष्ण को जन्मष्टमी के त्यौहार पर करें प्रसन्न, होगा लाभ

भगवान कृष्ण को जन्मष्टमी के त्यौहार पर करें प्रसन्न, होगा लाभ
X

स्वदेश वेब डेस्क। जी हाँ, हिन्दू संस्कृति में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। जैसे कृष्ण जन्मष्टमी का त्यौहार नजदीक आता जाता है। वैसे वैसे लोगो के मन में हर्षोल्लास बढ़ता जाता है। लोग घरो की साफ-सफाई व मंदिरों में पूजा पाठ की तैयारिया शुरू कर देते है। और तो और उनके श्रृंगार के लिए नए नए वस्त्र और नए आभूषण लेकर आते है। और नन्द गोपाल को पहनाये जाते है, आप को तो पता ही होगा की जन्माष्टमी के दिन विष्णु भगवान ने श्री कृष्ण के रूप में जन्म लिया था। जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण भगवान को प्रसन्न पर मनोकामना पूर्ण होती है। भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए नीचे दिए उपाय बताये है। इन्हें जरुर पढ़े।

हम आपको बता दें कि अगर आपको अपने जीवन में नौकरी, पैसा, तरक्की पाना हो तो जन्माष्टमी के दिन अपने घर में सात कन्याओं को बुलाकर उन्हें खीर खिलाये। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होगी व आप पर उनकी कृपा बनी रहेगी। जन्माष्टमी के दिन पीले कपडे, पीले फल,व अनाज दान करने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। अगर आपकी आर्थिक दशा बुरी चल रही है। भगवान श्री कृष्ण को खीर व मक्खन बहुत पसंद है उन्हें खीर और मक्खन और सफेद मिठाई का भोग लगाये खीर में तुलसी की पत्ति जरुर डाले। ऐसा करने से भगवान् श्री कृष्ण प्रसन्न होते है व इससे आपकी आर्थिक दशा में सुधार आएगा।

गौरतलब है कि जन्माष्टमी के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करें। इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और व्यक्ति मालामाल हो जाता है। अगर आपके पास धन की आर्थिक तंगी चल रही है तो आप दूध में केसर मिलाकर अभिषेक करे भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होंगे व आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी।

Updated : 13 Aug 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top