Home > Archived > प्लास्टिक थैलियों के खिलाफ इंदौर में नगर निगम का अभियान

प्लास्टिक थैलियों के खिलाफ इंदौर में नगर निगम का अभियान

इंदौर। नगर निगम ने शहर भर में अमानक प्लास्टिक थैलियों के प्रतिबंध को लेकर महा अभियान जहां छेड़ रखा है, वहीं अब चाय वालों की खैर नहीं है। अगर चाय प्लास्टिक के कप में दी तो नगर निगम दुकान ही बंद करवा देगा।

शहर में निगम ने 50 माइक्रॉन की प्लास्टिक थैली के खिलाफ अभी तक जहां बड़े मार्केट में दबिश दी गई हैं, वहीं अब छोटे-छोटे मार्केट पर भी कार्रवाई करने पहुंचाया है। यहां के दुकानदारों को अभी समझाइश दी गई है। अब इनके यहां से अमानक प्लास्टिक थैलियां मिलेगी तो इन पर चालानी कार्रवाई के साथ-साथ दण्डात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

बाणगंगा, सुखलिया क्षेत्र में देर शाम तक निगम का अमला जांच करने पहुंचा था। बता दें कि नगर निगम उन चाय व्यवसायियों के यहां पर भी चालानी कार्रवाई करने की जा रही है, जो प्लास्टिक के कप में चाय ग्राहकों को परोसते हैं। इन्हें निगम ने पहले ही चेतावनी दे दी है, अगर अब इनके यहां इस तरह के अमानक प्लास्टिक के कप पाए गए तो इन पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक निगम सैकड़ों किलों की संख्या में अमानक प्लास्टिक की थैलियां जब्त की है। इन्हें नष्ट करने की कार्रवाई जल्द ही निगम करने जा रहा है। निगम ने अभी तक 700 किलो से अधिक अमानक थैलियां जब्त की है। निगम चाय विक्रेताओं के अलावा शहर की होटलों पर भी कार्रवाई करने जा रहा है, जो अमानक प्लास्टिक के कप में चाय के अलावा अन्य सामग्री देते हैं। निगम ये कार्रवाई सतत रूप से जारी रखेगा।

Updated : 3 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top