Home > Archived > ब्रैड की बर्फी

ब्रैड की बर्फी

ब्रैड की बर्फी
X

सामग्री :-
ब्रैड का चूरा - 2 कप
दूध - 1 कप
सूखा नारियल( कद्दूकस) - 1 कप
चीनी - 1 कप
घी - 1 बड़ा चम्मच
बादाम-काजू( बारीक कटे हुए) - 15-20

विधिः-
ब्रैड के चूरे को दूध में भिगोकर 10 मिनट तक रखें। दूसरी तरफ बर्तन में कद्दूकस किया नारियल और चीनी मिक्स करें और धीमी आंच पर पकाएं।
अब इसमें ब्रै़ड का चूरा मिलाएं और 5-6 मिनट लगातार हिलाते रहें। फिर घी डालें और तब तक पकाएं जब तक यह मिश्रण घी न छोड़ दें।
थाली में घी लगाकर इस मिश्रण को फैलाएं और मेवे से सजाएं, ठंडा होने पर मनपसंद आकार में इसे काट लें और सर्व करें।
अगर आप चाहें तो इसे अलग-अलग रंगों में भी तैयार कर सकती हैं इसके लिए आपको इसमें खाने वाले रंग डालने होंगे।

Updated : 8 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top