Home > Archived > ताजनगरी से जल्द शुरू होंगी घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवाएं: महेश शर्मायमुना पर बैराज निर्माण की दी जानकारी

ताजनगरी से जल्द शुरू होंगी घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवाएं: महेश शर्मायमुना पर बैराज निर्माण की दी जानकारी

आगरा। केंद्र सरकार की योजना डीजीधन के जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ करने आगरा आए केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में जानकारी दी कि देशभर में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ानें के साथ ही आगरा में पर्यटन व्यवसाय नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। वहीं पर्यटक व्यवसायियों द्वारा ताजनगरी में नए हवाई अड्डे के निर्माण पर कहा कि केंद्र सरकार ने 75 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है और शेष 25 प्रतिशत कार्य केंद्र-राज्य दोनों मिलकर शीघ्र की पूरा करने जा रहे हैं। वहीं यमुना पर बैराज निर्माण पर उन्होंने कहा कि पुरातत्व विभाग द्वारा सर्वे करा लिया गया है और जल्दी ही आगरा की इस महत्वपूर्ण मांग को भी पूरा कर दिया जायेगा।

बीपीएल परिवारों को मिलेगी मुफ्त बिजली-श्रीकांत
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा कहा कि प्रदेश में बिजली की निर्बाध उपलब्धता को सुनिश्चित कराने हेतु पावर स्टेशनों की संसाधन युक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहली कोशिश रोस्टर के मुताबिक बिजली सप्लाई देने का है। उन्होंने कहा कि लोड बड़वाने, नया कनेक्शन लेने या बिल सही करवाने के नाम पर किसी भी उपभोक्ता से अतिरिक्त रुपए लेने की सूचना मिली तो अधिकारी को तुरंत बर्खास्त किया जाएगा। मंत्री श्रीकांत ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकार बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देगी।

इन्होंने किया मंत्रियों का स्वागत
ताजनगरी आगमन पर केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा व उप्र मंत्री श्रीकांत शर्मा का भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, रामप्रताप सिंह चौहान प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन, गामा दुबे, महानगर महामंत्री अश्वनी वशिष्ठ, भानु महाजन, संजीव चौबे, निहाल सिंह धाकड़, राजकुमार चाहर, अर्चना अग्रवाल, जितेंद्र भरद्वाज, सुधीर गोयल, मनोज शर्मा, सुमित उपाध्याय व दिनेश अगरिया मौजूद रहे।

Updated : 7 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top