Home > Archived > दुल्हन के श्रृंगार में सबसे आकर्षक और अहम नथ

दुल्हन के श्रृंगार में सबसे आकर्षक और अहम नथ

दुल्हन के श्रृंगार में सबसे आकर्षक और अहम नथ
X

दुल्हन के श्रृंगार में नथ सबसे आकर्षक और अहम मानी जाती है। हर दुल्हन को परिवेश और समुदाय के अनुसार ही नथ पहनाई जाती है। ऐसे में वे नथ भी पैर्टन और स्टाइल के अनुसार पहनती हैं। मांग टीका और नेकलेस के अलावा नथ भी श्रृंगार के दौरान बहुत महत्वपूर्ण होती है।

बंगाली स्टाइल की नथ:- यदि दुल्हन बंगाली है तो उसे हल्के क्रॉफ्ट वर्क वाली और चेन से जुड़ी हुई नथ पहननी चाहिए।

रिंग वाली नथ:- यदि आप बहुत सिंपल सी नथ पहनना चाहती हैं तो इसे ट्राई कर सकती हैं। यह सिंपल होने के बावजूद भी बेहद आकर्षक लगती है।

जड़ाऊ नथ:- जड़ाऊ नथ शादी के दिन बेहद खास लुक देती है। आप इसे जड़े हुए लंहगे के साथ पहन सकती हैं।

मल्टीपल चेन वाली नोज रिंग:- तीन चेन वाली नथ को पहन कर देखें, आपके चेहरे का लुक ही बदल जाएगा। यह एक ट्रेडीशनल लुक देता है और इसके साथ हैवी मांग टीका भी बहुत अच्छा लगता है।

सिर्फ एक रिंग वाली नथ:- यदि आप बहुत हैवी गेटअप में नहीं हैं तो इस तरीके की नथ को पहन सकती हैं। शादी के छोटे कार्यक्रमों में भी इसे पहना जा सकता है।

ब्रांज नोज रिंग:- राजस्थानी लुक देने के लिए आप ब्रांज नोज रिंग को पहन सकती हैं। यह प्योर गोल्ड शेड की होती है और हल्का सा डल लुक देती है। इसके साथ हैवी झुमके बहुत सुंदर लगते हैं।

मराठी स्टाइल की नथ:- कई लड़कियों को मराठी नथ बहुत सुंदर लगती है। यह सफेद रंग की होती है, जिसमें पर्ल होते हैं। आप इसे भी अपनी शादी के दिन पहन सकती हैं।

Updated : 18 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top