Home > Archived > तम्बाकू निषेध दिवस पर चलाया जागरुकता अभियान

तम्बाकू निषेध दिवस पर चलाया जागरुकता अभियान

झांसी। जिला कल्याण महासमिति के तत्वावधान में तम्बाकू निषेध दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें महासमिति के कार्यकर्ताओं की टोलियों में बंटकर विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को तम्बाकू को त्यागने के लिये प्रेरित किया। महासमिति के केन्द्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि समस्त लोगों को धूम्रपान छोडऩे के लिये प्रोत्साहित करने हेतु प्रत्येक वर्ष मार्च महीने के दूसरे बुधवार को धूम्रपान निषेध दिवस मनाया गया है। तम्बाकू के सेवन से स्वास्थ्य पर पडऩे वाले हानिकारण प्रभावों को हमें समझना चाहिये और अन्य लोगों को भी तम्बाकू छोडऩे के लिये प्रेरित करना चाहिये। दुर्घटना से भी अधिक संख्या में यदि किसी कारण से लोग अकाल मौत मरते हैं तो वह है तम्बाकू गुटखा आदि के सेवन से हाने वाली घातक बीमारियां। तम्बाकू के खौफ से हम सभी परिचित हैं। परन्तु फिर भी शौक या दिखावे के कारण हम इसे नहीं छोड़ पाते । तम्बाकू और धूम्रपान से लाखों जिदंगियो तबाह हो रही है। उसके कारण एक आंकडें के मुताबिक भारत में प्रतिवर्ष 8 लाख लोग मौत के शिकार होते हैं।

महासमिति द्वारा गत दो वर्ष से ही मादक पदार्थों के परित्याग हेतु जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में महासमिति के कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। विशेष रूप से छात्रों और बच्चों में बढ़ रही गुटखे की प्रवृत्ति को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। महासमिति के इस अभियान से जुड़कर अभी तक हजारों लोग धूम्रपान व तम्बाकू उत्पादों का सेवन त्याग चुके हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से संजय प्रजापति, धर्मेन्द्र कुमार, ओमप्रकाश, सतेन्द्र कुमार तिवारी, गोविन्द शर्मा, भगवानदास, सुरेन्द्र गोस्वामी, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Updated : 9 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top