Home > Archived > होंडा के वाहन महंगे होंगे

होंडा के वाहन महंगे होंगे

होंडा के वाहन महंगे होंगे
X

नई दिल्ली। होंडा कार्स इंडिया लि. ने अगले महीने यानी अप्रैल से अपनी कारों के दाम 10,000 रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की है। ढुलाई शुल्क बढने और ऊंची उत्पादन लागत की वजह से कंपनी यह कदम उठा रही है। कंपनी ने बयान में कहा कि हाल में पेश होंडा डब्ल्यूआर-वी की कीमतों में हालांकि बदलाव नहीं होगा।

होंडा कार्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (विपणन एवं बिक्री) ज्ञानेश्वर सेन ने कहा, ढुलाई शुल्क में बढ़ोतरी तथा उत्पादन लागत में वृद्धि के मद्देनजर हम अपने अधिकांश मॉडल की कीमतों में वृद्धि करने जा रहे हैं। नए मूल्य अगले महीने से प्रभावी होंगे। कंपनी के वाहनों में होंडा ब्रियो, होंडा जैज, होंडा अमेज, होंडा डब्ल्यूआर-वी, होंडा सिटी, होंडा बीआर-वी, होंडा सीआर-वी और होंडा अकॉर्ड हाइब्रिड शामिल हैं। इन मॉडलों की दिल्ली शोरूम में कीमत 4.67 लाख से 37 लाख रुपये है।

Updated : 23 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top