होंडा ने भारत से लॉन्च की अपनी क्रॉसओवर एसयूवी
X
X
नई दिल्ली। होंडा ने गुरुवार को भारत से क्रॉसओवर एसयूवी डब्ल्यूआर-वी लॉन्च की है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.75 लाख रुपए से शुरू होती है। इसके साथ ही कंपनी भारत में आकर्षक सब-कॉम्पैक्ट मॉडल की श्रेणी में उतर गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि होंडा डब्ल्यूआर-वी भारत में ही तैयार की गई है और यहीं से इसकी लांचिंग भी की गई।
यह क्रॉसओवर एसयूवी उसी प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है, जिसपर होंडा जैज और होंडा सिटी की मैन्युफैक्चरिंग होती है। डब्ल्यूआर-वी जेन जैज पर आधारित क्रॉसओवर है।
Updated : 17 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire