Home > Archived > रिलायंस जियो ने एक बार फिर मारी बाजी

रिलायंस जियो ने एक बार फिर मारी बाजी

रिलायंस जियो ने एक बार फिर मारी बाजी
X

नई दिल्ली। रिलायंस जियो भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के 4जी डाउनलोड गति मामले में क्षेत्र की अन्य कंपनियों की तुलना में लगातार दसवें महीने अक्टूबर में भी बहुत आगे रही है। ट्राई के शुक्रवार को जारी आंकडों के अनुसार रिलायंस जियो ने अक्टूबर में लगातार दूसरे महीने 21 एमबीपीएस से अधिक गति हासिल कर देश की पहली कंपनी बनने का श्रेय हासिल किया। यह लगातार दसवां महीना है जब रिलायंस जियो 4जी डाउनलोड गति में अव्वल रही है। अन्य कंपनियों की तुलना में जियो की गति दुगनी से भी अधिक रही। रिलायंस जियो नेटवर्क पर औसत डाउनलोड गति अक्टूबर में 21.8 एमबीपीएस आंकी गई 1 ट्राई आंकडों के अनुसार माह के दौरान वोडाफोन 9.9 एमबीपीएस के साथ दूसरे स्थान पर रही। भारती एयरटेल ने आइडिया को पीछे करते हुए 9.3 एमबीपीएस के साथ तीसरे स्थान हासिल किया।

आइडिया 8.1 एमबीपीएस के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई। आइडिया सितम्बर,17 के 8.6 एमबीपीएस के प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख पाई और उसकी गति में लगातार दूसरे महीने गिरावट दर्ज की गई।


Updated : 30 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top