Home > Archived > देश की राजधानी में काम दिलाने के बहाने मॉडल से किया गैंगरेप, 2 गिरफ्तार

देश की राजधानी में काम दिलाने के बहाने मॉडल से किया गैंगरेप, 2 गिरफ्तार

देश की राजधानी में काम दिलाने के बहाने मॉडल से किया गैंगरेप, 2 गिरफ्तार
X

नई दिल्ली। राजधानी के सरोजनी नगर इलाके में एक मॉडल से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक क्रिसमस की रात इस मॉडल के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया जिसमें दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार है।वारदात की जानकारी खुद लड़की ने ही कॉल करके दी।

हम आपको बता दें कि पीड़ित लड़की मॉडलिंग में नाम कमाना चाहती थी लेकिन कहीं बात नहीं बन पा रही थी। ऐसे में पीड़ित लड़की मुंबई पहुंची लेकिन वहां भी कोई खास मौका नहीं मिला। एक शख्स से उसकी मुलाकात हुई उसने दिल्ली में काम दिलाने का वादा किया। लड़की उस शख्स के झांसे में आकर किराए पर घर लेकर जामिया नगर में रहने लगी। लड़की से लगातार शख्स ने संपर्क बनाए रखा और सरोजनी नगर के एक मॉल में अपने दोस्त से मिलने बुलाया। वहां पार्टी करने के बाद सरोजनी नगर के एक फ्लैट में ले जाकर तीनों शख्स ने उसे नशीला पेय पिलाकर उसके साथ रेप किया। बाद में लड़की को होश आया तो उसने 100 नंबर पर कॉल किया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को पकड़ लिया।हालांकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा।

Updated : 28 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top