Home > Archived > मिस्र में 15 आतंकवादियों को दी फांसी

मिस्र में 15 आतंकवादियों को दी फांसी

मिस्र में 15 आतंकवादियों को दी फांसी
X

काहिरा। मिस्र में आतंकवाद के आरोप में बुधवार को 15 लोगों को फांसी दी गई। इन लोगों ने साल 2013 में सिनाय प्रायद्वीप में एक सैन्य चौकी पर हमला किया था। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

विदित हो कि साल 2015 के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में सामूहिक फांसी दी गई है। यह फांसी काहिरा के पश्चिम में स्थित वादी अल नत्रन और अलेक्जेंड्रिया के बुर्ज अल अरब जेल में दी गई है।

समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, इन आतंकियों के हमले में सेना के अधिकारी और आठ जवानों की मौत हो गई थी। इस फांसी की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए एक इस्लामवादी ने कहा कि इससे युवा लोग इस्लामिक स्टेट की ओर और आकर्षित होंगे।

उल्लेखनीय है कि साल 2013 में सैन्य तख्तापलट में तत्कालीन इस्लामवादी राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी को अपदस्थ किए जाने के बाद से मिस्र आतंकवाद की लहरों का सामना कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ इस साल देश में आतंकी हमलों में करीब 200 सुरक्षा कर्मी मारे गए हैं।

Updated : 27 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top