Home > Archived > पूजा मावई बनी नायब तहसीलदार

पूजा मावई बनी नायब तहसीलदार

पूजा मावई बनी नायब तहसीलदार
X

मुरैना। मुरैना जिले में शिक्षा का स्तर निरंतर उत्कृष्ट होता जा रहा है। इसी का परिणाम है कि व्यवसायिक एवं लोक सेवा परीक्षाओं में मुरैना के विद्यार्थियों का चयन अधिक हो रहा है। अभी हाल ही में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित किये गये परिणामों में पूजा मावई का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है।

विदित हो कि पूजा मावई वर्तमान में श्रम निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। मुरैना के पूर्व विधायक बाबू महाराज सिंह मावई की सुपुत्री एवं नागरिक आपूर्ति निगम में कार्यरत सुजान सिंह मावई की पुत्री पूजा मावई ने कई परीक्षाओं में उच्च स्थान हासिल किये हैं। पूजा मावई की छोटी बहन टिवंकल मावई भी ग्वालियर विकास प्राधिकरण मेें सहायक अंकेक्षक के पद पर पदस्थ हैं।

पूजा व टिवंकल की इस सफलता का गुर्जर विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह हर्षाना रान्सू तथा राजवीर सिंह घुरैया, यसवीर सिंह घुरैया लेखापाल नगर निगम, चम्बल डिवीजन क्रिकेट एसोसियेशन के सचिव तस्लीम खान, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता, बृजेश पाठक, सुनील गर्ग, जितेन्द्र सिंह बाबा, सोमेश शुक्ला, कैलाश गुप्ता, हमीर सिंह गुर्जर सहित सभी इष्ट मित्रों ने हार्दिक बधाई देते हुये उच्च सफलता की कामना की है।

Updated : 26 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top