Home > Archived > चार राज्यों की 5 विधान सभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा का तीन पर कब्जा

चार राज्यों की 5 विधान सभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा का तीन पर कब्जा

चार राज्यों की 5 विधान सभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा का तीन पर कब्जा
X


नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों की 5 पांच विधान सभा सीटों पर हुए उपचुनाव नतीजों में भाजपा ने एक बार फिर बाजी मार ली। तीन सीटों पर भाजपा ने जहां अपना परचम फहराया है वहीं तमिलनाडु की आरके नगर विधान सभा सीट पर टीटीवी दिनाकरन और पश्चिम बंगाल की सबांग सीट पर तृणमूल कांग्रेस को जीत हासिल हुई है।

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के निधन के बाद से रिक्त हुई आरके नगर सीट पर ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कडगम (अन्नाद्रमुक) से दरकिनार किए गए टीटीवी दिनाकरन ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। दिनाकरन जयललिता की करीबी रहीं शशिकला के भतीजे हैं। उत्तर प्रदेश की सिकंदरा विधान सभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने सफलता हासिल की है। इस सीट पर भाजपा का ही कब्जा था।

जबकि अरुणाचल प्रदेश की पक्के-केसांग और लिकाबाली विधान सभा सीट पर भाजपा को सफलता मिली है। । पक्के केसांग में पार्टी उम्मीदवार बियूराम वाघे ने कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व उपमुख्यमंत्री कामेन्ग डोलो को तकरीबन पांच सौ मतों से हराया है। जबकि लिकाबाली में भाजपा के कार्दो निक्योर ने पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश के गुमके रिबा को तकरीबन तीन सौ मतों से परास्त किया है। उधर, पश्चिम बंगाल में सबंग विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने अपना परचम फहराया है। तृणमूल ने यह सीट कांग्रेस से छीनी है।

Updated : 25 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top