Home > Archived > नंदकुमार सिंह ने कहा - जनता को विश्वास है, भाजपा है तो विकास है

नंदकुमार सिंह ने कहा - जनता को विश्वास है, भाजपा है तो विकास है

नंदकुमार सिंह ने कहा - जनता को विश्वास है, भाजपा है तो विकास है
X


सतना/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने रविवार को चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन मे आयोजित पाथर कछार, नरदहा, कंदर, चुवां में सभाओं को संबोधित करने हुये कहा कि जनता को विष्वास है भाजपा है तो विकास है और इस बार जनता अपने मत द्वारा कांग्रेस को दंडित कर भाजपा के पक्ष मे मतदान कर भाजपा प्रत्याषी को भारी मतों से विजयी बनायेगी। कांग्रेस ने 55 साल के शासन काल मे चित्रकूट और म.प्र. को क्या दिया घ् गरीबी, बेराजगारी, दस्यु समस्या, पिछड़ापन और बीमारू राज्य का काला टीका। 55 साल मे किसी गरीब या किसान को मुख्यमंत्री नहीं बनाया, बल्कि बड़े घरानों के यहॉ शासन को बंधक बना कर रखा। भाजपा ने एक किसान के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया।

चौहान ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने 0 प्रतिशत पर किसानों को खेती का कर्जा दिया सिचांई का रकबा 10 साल में चार गुना बढाया। हर खेत तक बिजली लाने के लिये फीडर सैपरेषन योजना लागू की। भावांतर योजना से किसानों को उनका हक दिलाया। ऐसी सोच का मुख्यमंत्री किसी राजघराने से निकला नही हो सकता है। प्रतिपक्ष नेता अजय सिंह जवाब दें कि उनकी कांग्रेस सरकारों ने किसानों के कल्याण के लिये क्या बुनियादी कदम उठाये?

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आज देश मे मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है, जिसकी सभी नीतियां गरीबों के लिये समर्पित है, 70 साल मे गरीबो के लिये पहली बार अपने घर का सपना साकार हो रहा है। घर मे रसोई गैस उपलब्ध हुई है 1 रू. मे दुर्घटना बीमा और 12 रू. मे जीवन बीमा की सौगात इस देश में कभी कल्पना नहीं की गयी थी। उन्होंने कहा कि चित्रकूट की जनता इस चुनाव मे कांग्रेस के झांसे मे आने वाली नही है। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह की जनोन्मुखी नीतियो पर चित्रकूट के मतदाता अपनी मोहर अवश्य लगायेंगे। चित्रकूट की जनता बिना भेदभाव और भय मुक्त विकास के लिये भाजपा प्रत्याषी शंकर दयाल त्रिपाठी को भारी मतो से विजयी बनाने का मन बना चुकी है।

सशक्त चित्रकूट विकसित चित्रकूट - बी.डी. शर्मा

भाजपा प्रत्याशी शंकरदयाल के समर्थन में प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को घर घर जाकर जनसम्पर्क किया एवं सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याषी शंकरदयाल त्रिपाठी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की जनता जनार्दन से अपील की। उन्होनें कहा कि कांगे्रस और उनके नेता चित्रकूट क्षेत्र में झूठे वायदों की राजनीति करते आये है। कांग्रेस की गलत नीतियों और विकास पर ध्यान न देने के कारण चित्रकूट क्षेत्र पिछड़ गया है। लेकिन प्रदेंष के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चित्रकूट क्षेत्र के लिये कई योजनायें बनाई है जिससे चित्रकूट क्षेत्र का समुचित विकास हो सके। भाजपा जनता के हितों की वास्तविक शुभचिंतक है। उन्होनें सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि विकसित चित्रकूट के लिए भाजपा प्रत्याषी शंकरदयाल त्रिपाठी को भारी मतों से विजयी बनायें, चित्रकूट का विकास प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार, शंकर दयाल त्रिपाठी और सांसद गणेश सिंह करेंगे।

हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहें है - सांसद

सांसद गणेश सिंह ने इस अवसर पर संबोधित करने हुये कहा कि भाजपा की सरकार गरीबो के हित मे फैसला करती है हमारी सरकार गरीबो को प्राथमिकता देती है, हम चित्रकूट क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलना चाहते है आपकी हर तकलीफ को हम दूर करेगें हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे है।

मशीन मे कमल ही कमल दिखें : सुरेन्द्र सिंह गहरवार

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार अनेक जनहितकारी योजनाये चला रही है। मा. मुख्यमंत्री जी क्षेत्र मे सूखा पड़ा है और हमे विष्वास है प्रदेश के मुख्यमंत्री इससे हमे निजात दिलायेगें उन्होने जनता से निवेदन करते हुये कहा कि भाजपा प्रत्याषी शंकर दयाल त्रिपाठी को भारी मतो से विजयी बनाये और जब मषीन मतगणना के दिन खुलें तो मषीन में कमल ही कमल दिखें।

भाजपा प्रत्याशी को पूर्ण समर्थन

चित्रकूट के पूर्व विधायक राम चंद्र बाजपेयी के पुत्र डॉ. श्रीरंजन बाजपेयी ने एक विज्ञप्ति मे चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी शंकर दयाल त्रिपाठी के लिये क्षेत्र के मतदाताओं से अपील किया है कि शंकर दयाल त्रिपाठी एक इमानदार समाज सेवक है। भाजपा ने उन्हे प्रत्याशी बनाया है इसलिये मैं आम जनता एवं अपने हितचिंतको सें आग्रह करता हॅू कि वह 9 नवंम्बर के दिन भाजपा प्रत्याशी को अपना पूर्ण समर्थन दे।

Updated : 5 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top