Home > Archived > डोकलाम विवाद में यथास्थिती कायम : जनरल बी.के. सिंह

डोकलाम विवाद में यथास्थिती कायम : जनरल बी.के. सिंह

डोकलाम विवाद में यथास्थिती कायम : जनरल बी.के. सिंह
X

नागपुर। भारत और चीन के बीच 73 दिन तक चले गतिरोध के बाद पिछे हटे चीन की ओर से अबतक कोई गडबडी की जानकाही नही हैं। इस मामले में पिछले सप्ताह मीडिया में प्रसारित हुई खबरों के तथ्यो पर आधारित न होकर केवल अफवाए होने की बात विदेश राज्यमंत्री जनरल बी.के. सिंह ने हिंदुस्थान समाचार सें मुखातिब होते हुए कहा। जनरल सिंह आज, बुधवार को एक शिक्षा संघटन सें जुडे कार्यक्रम में सम्मलित होने नागपुर आए थे।

भारत और चीन के बीच विगत जून माह में डोकलाम विवाद हुआ था। चीन वन बेल्ट वन रोड (ओबीओआर) योजना के तहत तिब्बत को जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण कर रहा था। जिसपर भूटान ने इस आपत्ति जताई थी। तथा भारतीय सैनिक चीन कों ऐसा करने से रोका था । जिसके लेकर चीन ने नाराजगी जाहिर की थी। दोनों देश के सेनाएं लगभग ढाई माह तक आमने-सामने डटी रही थीं। भारत के कड़े रुख के भांपते हुए चीन के तेवर ढीले पड़ गए थे और बाद में बातचीत के जरिये विवाद को सुलझा लिया था लेकिन पिछले सप्ताह चीन की ओर से इस इलाके में दोबारा नई साजिश रची जानें की खबरे भारतीय मीडिया में प्रसारित हुई ।

जिसके अनुसार डोकलाम से पीछे हटे चीनी सैनिकों ने 400 मीटर दूर झंडा लगाया हुआ है । चीन ने विवादित जगह से 400 मीटर दूर सैनिकों का जमावड़ा बढ़ा दिया है। चीन ने वहां ऊंची दीवार भी खड़ी कर ली है. साथ ही, सैनिकों के लिए बंकर भी बना लिए है । चीन ने दीवार और बैरक के साथ ही 6 सुरंग भी बनाई हैं जिससे साबित होता है कि चीन फिर से किसी नई साजिश को अंजाम देने की कोशिश में है। चीन ने 27 शेड भी बनाए। इस खबर सें भारतीय जनमानस में एक बार फिर संभ्रम कि स्थिती उत्पन्न हो गयी हैं। इस बारें में जनरल सिंह सें पूछे गये सवाल पर उन्होनें बताया कि, चीनी सेना के पीछे हटने के बाद सें डोकलामें यथास्थिती बनी हुई हैं। उसमें अब तक बदलाव की कोई आधिकारिक जानकारी सरकार के पास नहीं। इस बारें में जनरल सिंह नें कहा कि, ये खबरे तथ्यो सें परे हैं। डोकलाम पर केवल अफवाए हैं।

Updated : 29 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top