Home > Archived > पाकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय पुरूष हॉकी टीम

पाकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय पुरूष हॉकी टीम

पाकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय पुरूष हॉकी टीम
X

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पुरूष हॉकी टीम अपने अभियान की शुरूआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। भारतीय टीम 7 अप्रैल को अपना पहला मैच खेलेगी।

भारतीय पुरूष हॉकी टीम को इंग्लैंड, पाकिस्तान,मलेशिया और वेल्स के साथ पूल बी में रखा गया है। वहीं, भारतीय महिला हॉकी टीम को इंग्लैड,दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया और वेल्स के साथ पूल ए में रखा गया है। भारतीय महिला टीम 5 अप्रैल को वेल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी।

प्रत्येक टीम अपने पूल में 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक प्रारंभिक दौर के मैचों में एक दूसरे से भिड़ेंगी। इसके बाद प्रत्येक पूल की शीर्ष दो टीमें 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सेमीफाइनल और पदक के लिए भिड़ेंगी।

भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा कि यह एक कठिन पूल है, लेकिन हम चुनौती के लिए तैयार हैं। हम ओडिशा में हॉकी विश्व लीग में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ खेल रहे हैं। जिससे हमें राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 2010 और 2014 राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में दो बार जगह बनाई है और दोनों ही बार टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

इस बीच भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, "मैं अपनी पूल से खुश हूं। मेरा मानना ​​है कि हमारी टीम दुनिया में किसी भी टीम को चुनौती दे सकती है। राष्ट्रमंडल खेलों में हम किसी भी टीम को हल्के ढंग से नहीं ले सकते।"

Updated : 28 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top