Home > Archived > केरल की राजनीति के खिलाफ बीजेपी का दिल्ली में हल्ला बोल

केरल की राजनीति के खिलाफ बीजेपी का दिल्ली में हल्ला बोल

केरल की राजनीति के खिलाफ बीजेपी का दिल्ली में हल्ला बोल
X

नई दिल्ली। भाजपा दिल्ली प्रदेश द्वारा लगातार चौथे दिन आज वृहद स्तर पर जनरक्षा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को यहां क्नॉट प्लेस से मार्क्सवादी पार्टी मुख्यालय तक लाल झंडे के खिलाफ केरल में आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में ये 'जनरक्षा यात्रा' निकाली जा रही है। मुख्य बात यह है कि इस रैली का आज नेतृत्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह स्वयं कर रहे हैं। भाजपा दिल्ली प्रदेश ने व्यापक स्तर पर इसकी तैयारी की है। भाजपा ने हर मंडल से बसों की व्यवस्था कर कार्यकर्ताओं को इस रैली में बुलाया है। हालांकि यह बात भी है की रैली में शामिल कई कार्यकर्ताओं को इस प्रदर्शन के मूल मुद्दे की जानकारी भी नहीं है मंडल कार्यकर्ताओं से बातचीत में उन्होंने राजनीतिक हिंसा का विरोध करते हुए कहा कि देश में राजनीतिक हत्या विरोधियों द्वारा बंगाल, केरल में करवाई जा रही है। अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को क्नॉट प्लेस पर सम्बोधित करने के बाद रवाना किया। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी, दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, सांसद मीनाक्षी लेखी, सांसद महेश गिरी और सांसद परवेश वर्मा, महामंत्री राजेश भाटिया और निगमों के पदाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की फौज मार्क्सवादी पार्टी के भाई वीर सिंह मार्ग स्थित मुख्यालय की तरफ रवाना हो गई। गौरतलब है कि केरल में राजनीतिक हिंसा के विरोध में अमित शाह ने 3 अक्टूबर को टाउन स्क्वायर, पयन्नूर से जनरक्षा यात्रा शुरू की थी। ये यात्रा 17 अक्टूबर को केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम में खत्म होगी।

Updated : 8 Oct 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top