Home > Archived > 27 वर्ष बाद दीपावली पर बन रहा है विशेष संयोग, पढ़िए पूरी खबर

27 वर्ष बाद दीपावली पर बन रहा है विशेष संयोग, पढ़िए पूरी खबर

27 वर्ष बाद दीपावली पर बन रहा है विशेष संयोग, पढ़िए पूरी खबर
X

इस बार 27 वर्ष बाद दीपावली विशेष संयोग में मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य पं. सतीश सोनी के अनुसार दीपावली पर गुरू और चित्रा नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार कार्तिक कृष्णपक्ष अमावस्या को हस्त नक्षत्र सुबह सात बजकर पच्चीस मिनट तक रहेगा। उसके बाद गुरू और चित्रा नक्षत्र का महासंयोग प्रारंभ होगा। यह गुरू और चित्रा नक्षत्र का संयोग आज से पहले वर्ष 1990 में बना था और अब फिर बन रहा है। इसके बाद अब यह संयोग पुन: चार वर्ष बाद 2021 में बनेगा। इस दिन अमावस्या सूर्य उदय से लेकर देर रात तक रहेगी। इसके साथ गुरू और चित्रा नक्षत्र का योग 24 घण्टे तक रहेगा।

महासंयोग का प्रभाव:-

ज्योतिषाचार्य के अनुसार 19 अक्टूबर गुरूवार अमावस्या तिथि को गुरू एवं चित्रा नक्षत्र एक साथ होने से विशेष संयोग बन रहे हैं। गुरू नक्षत्र में सोना, जमीन की खरीदारी शुभ रहेगी। वहीं चित्रा नक्षत्र में चांदी, कपड़े, वाहन और इलेक्ट्रोनिक चीजों के लिए भी खरीदारी शुभ रहेगी। इस दिन महालक्ष्मी की पूजा भी विशेष फलदायी रहेगी।

लग्न के अनुसार करें लक्ष्मी पूजन

-वृषभ लग्न में शाम 07.15 से 09.09 मिनट तक।
-वृश्चिक लग्न में सुबह 08.30 से 10.32 मिनट तक।
-कुंभ लग्न में दोपहर 02.37 से 04.07 मिनट तक।
-सिंह लग्न में रात्रि 01.47 से 03.52 मिनट तक।
-अभीजीत मुहुर्त सुबह 11 से 12.30 मिनट तक।

Updated : 14 Oct 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top