Home > Archived > पं. दीनदयाल जी पर व्याख्यान देने शिवराज सिंह जाएंगे अमेरिका

पं. दीनदयाल जी पर व्याख्यान देने शिवराज सिंह जाएंगे अमेरिका

पं. दीनदयाल जी पर व्याख्यान देने शिवराज सिंह जाएंगे अमेरिका
X

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पं. दीनदयाल उपाध्याय पर व्याख्यान देने के लिए अमेरिका जाएंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय दूतावास के सहयोग से फाउंडेशन फॉर इंडिया डायस्पोरा स्टडीट यूएस द्वारा किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 23 अक्टूबर को वाशिंगटन डीसी, अमेरिका में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय फोरम के शुभारंभ सत्र में मुख्य वक्ता होंगे। मुख्यमंत्री इसके लिए 22 अक्टूबर को अमेरिका रवाना होंगे और 27 अक्टूबर को स्वदेश वापस आएंगे। पं. दीनदयाल फोरम का आयोजन उनकी जन्म शताब्दी के अवसर पर किया जा रहा है। इस फोरम में भारत के मूर्धन्य विद्वान और अमेरिका के भारतीय मूल के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसमें नीति निर्माता, विचारक, अकादमिक विशेषज्ञ और उद्योगपति भाग लेंगे। इस फोरम में राजनैतिक अस्थिरता, आतंकवाद, आर्थिक समानता, बेरोजगारी, जलवायु परिवर्तन और गरीबी जैसी चुनौतियों पर विचार-विमर्श होगा। मुख्यमंत्री अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिकी कंपनियों को मध्यप्रदेश में निवेश करने का निमंत्रण भी देंगे।

Updated : 11 Oct 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top