Home > Archived > 2017 में झारखंड होगा नक्सल मुक्त : डीजीपी

2017 में झारखंड होगा नक्सल मुक्त : डीजीपी

2017 में झारखंड होगा नक्सल मुक्त : डीजीपी
X

रांची। डीजीपी डीके पांडेय ने कहा कि 2017 में झारखंड नक्सल मुक्त होगा। नये वर्ष में नया इतिहास रचने का समय आ गया है। इस वर्ष पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कायम करेंगे। डीजीपी ने कहा कि पुलिस को उपकरणों की कमी नहीं होने दी जायेगी। डीजीपी गुरूवार को डोरंडा स्थित जैप-1 परिसर में जैप-1 के 137वां स्थापना दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस दौरान डीजीपी ने परेड की सलामी लेते हुए जैप के इतिहास पर चर्चा की। जैप -1 की स्थापना जनवरी 1880 में ब्रिटिश हुकूमत ने की थी। उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया रिजर्व फोर्स के नाम से स्थापित जैप ने अपने स्थापना के 137 वर्षों में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है।

1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य शौर्य का परिचय देने के कारण इसे पूर्वी सितारा का खिताब से नवाजा गया था। आज जैप की 14 कंपनियां नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात है और विभिन्न जगहों पर नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल पारसनाथ पहाड़ी को उग्रवादियों से मुक्त कराने की दिशा में जैप -1 ने उल्लेखनीय कार्य किये हैं। पारसनाथ में जैप-1 की तीन कैंप स्थापित की गई है। डीजीपी ने जैप स्थापना दिवस पर सभी जैप कर्मियों को बधाई दी और जैप को हर संसाधनों से सुसज्जित करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नये वर्ष में सभी पुलिस कमिर्यों को 2017 में नक्सल, अपराध और आतंकवाद जैसी समस्या को राज्य से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने की जरूरत है।

मौके पर सेवानिवृत जैप जवानों और कार्यरत जैप जवानों के बीच रस्सी खींच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे डीजीपी ने सेवानिवृत्त जवानों के साथ रस्सी खींच प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता में सेवानिवृत्त जवान विजयी हुए। मौके पर जैप-1 डीआइजी सुधीर कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर एडीजी अनिल पालटा, एडीजी प्रशांत सिंह, एडीजी पीआरके नायडू, आइजी संपत मीणा, आइजी अरुण कुमार सिंह, डीआइजी आरके धान, एसएसपी कुलदीप द्विवेदी, ग्रामीण एसपी राजकुमार लकड़ा, सिटी एसपी किशोर कौशल ट्रैफिक एसपी संजय रंजन सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

अन्य ख़बरे....

आगे भी सर्जिकल स्ट्राइक करने से नहीं हिचकिचाएगी सेना: बिपिन रावत

अधिकारियों की लापरवाही से लटके प्रस्ताव: भदौरिया

Updated : 5 Jan 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top