Home > Archived > वेजिटेबल नूडल सूप

वेजिटेबल नूडल सूप

वेजिटेबल नूडल सूप
X

वेजिटेबल नूडल सूप


सामग्री :-

नूडल्स - 150 ग्राम
टमाटर - तीन
एक गाजर, शिमला मिर्च, अदरक
मटर के दाने - आधा कटोरी
काली मिर्च - आधी छोटी चम्मच
सफेद मिर्च - आधी छोटी चम्मच
नींबू का रस - आधा चम्मच
हरी मिर्च - 2
मक्खन - 2 बड़े चम्मच
नमक स्वादानुसार
विधिः-
सबसे पहले टमाटर और गाजर धोकर बारीक काट लें, शिमला मिर्च भी निकालकर काट लें। अब एक पैन में मक्खन पिघलाएं।
इस पैन में हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का भून लें, अब मटर डालकर हल्का नर्म कर लें। इसमें टमाटर, गाजर और शिमला मिर्च डालें। हल्का नमक छिड़कने के बाद सब्जियों को हल्का भून लें।
इसमें दो गिलास पानी डाल दें, जब पानी में उबाल आ जाए तो इसमें नूडल डालें। आंच कम करके पांच मिनट तक पकने दें। अब स्वाद के अनुसार और नमक, काली मिर्च और सफेद मिर्च डालें।
करीब पांच मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें और नींबू का रस डालें। वेजिटेबल नूडल सूप बनकर तैयार है, इसे गरमा-गरम सर्व करें।

Updated : 13 Jan 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top