Home > Archived > कैराना ही नहीं, कांधला से भी हुआ लोगों का पलायन: हुकुम सिंह

कैराना ही नहीं, कांधला से भी हुआ लोगों का पलायन: हुकुम सिंह

कैराना ही नहीं, कांधला से भी हुआ लोगों का पलायन: हुकुम सिंह

मेरठ। भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने अब कांधला से भी पलायन की सूची जारी की है। हुकुम सिंह ने कहा कि कैराना ही नहीं, कांधला से भी 63 लोग पलायन कर गए हैं। हुकुम सिंह ने इससे पहले कैराना से 346 लोगों के पलायन की सूची जारी की थी, जिसका सत्यापन प्रशासन की ओर से कराया जा रहा है।

हुकुम सिंह ने यह लिस्ट जारी करने के साथ ही प्रशासन पर लोगों पर डराने-धमकाने, एक ही नाम के दो लोगों को खड़ा करने और वास्तविकता से मुंह चुराने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि वह कैराना की सत्यापित सूची जारी करेंगे।

बता दें कि पिछले दिनों भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने दावा किया था कि कैराना में रंगदारी, बढ़ते अपराध और अपराधियों को सत्ता के संरक्षण के कारण एक वर्ग के लोगों को कैराना से पलायन करना पड़ रहा है। उन्होंने ऐसे 250 पीडि़त परिवार होने का दावा किया था। इसके बाद वह गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले थे और उन्हें पीडि़त परिवारों की सूची सौंपी थी।

Updated : 14 Jun 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top