Home > Archived > ताज का दीदार करने ब्रिटिश शाही दंपति आज आगरा में

ताज का दीदार करने ब्रिटिश शाही दंपति आज आगरा में

ताज का दीदार करने ब्रिटिश शाही दंपति आज आगरा में
X

ताज का दीदार करने ब्रिटिश शाही दंपति आज आगरा में


आगरा। ब्रिटिश राजघराने का शाही दंपति प्रिंस विलियम और प्रिंसेज केट आज दोपहर 40 सदस्यीय दल के साथ आज आगरा ताजमहल के भ्रमण पर आ रहे है। शाही जोड़े की सुरक्षा को लेकर ब्रिटिश उच्चायोग के अधिकारी और स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक तंत्र ने खासी तैयारियां की है। शुक्रवार को ब्रिटिश दूतावास की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम प्रशासन को भेज प्राप्त करा दिया।
प्रिंस विलियम और केट मिडल्टन के स्वागत और सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। फतेहाबाद रोड और ताजमहल के आस-पास के छोटे-बडे होटल्स में ठहरने वाले सैलानियों की डिटेल जुटाई जा रही है। होटल अमर विलास, जहां शाही दंपति ठहरेगा, को भी अलर्ट कर दिया गया

Updated : 15 April 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top