Home > Archived > हिलेरी के बढ़ते कदम थमें, सैंडर्स ने अलास्का और वॉशिंगटन कॉकस में आगे

हिलेरी के बढ़ते कदम थमें, सैंडर्स ने अलास्का और वॉशिंगटन कॉकस में आगे

हिलेरी के बढ़ते कदम थमें, सैंडर्स ने अलास्का और वॉशिंगटन कॉकस में आगे
X

वॉशिंगटन। सीनेटर बर्नी सैंडर्स के वाशिंगटन जैसे महत्वपूर्ण राज्य में बढ़त हासिल करने से पूर्व विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पाने की बढ़त थोड़ी थम गई है। सैंडर्स ने अलास्का और वॉशिंगटन कॉकस में जीत दर्ज की है।

सैंडर्स ने वाशिंगटन से 72 प्रतिशत और अलास्का से 79 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल किये हैं। वहीं दूसरी ओर डेलिगेट की संख्या के हिसाब से हिलेरी की बढ़त बरकरार है और राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने की उनकी राह सैंडर्स के मुकाबले आसान मानी जा रही है।

पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और उनकी बेटी चेल्सी क्लिंटन के कैंपेन के बावजूद भी हिलेरी क्लिंटन वाशिंगटन जैसे महत्वपूर्ण राज्य में बढ़त बनाने में नाकाम रही । बोइंग, माइक्रोसॉफ्ट और स्टारबक्स जैसी महत्वपूर्ण कंपनियों का केंद्र माने जाने वाले वाशिंगटन राज्य में 100 से अधिक डेलिगेट हैं जिनका एक बड़ा हिस्सा अब सैंडर्स के पाले में चला गया है।

Updated : 27 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top