Home > Archived > तीन मुंह की विचित्र बछिया ने लिया जन्म

तीन मुंह की विचित्र बछिया ने लिया जन्म

मुरैना/जौरा। तहसील के आमपुरा गांव में मंगलवार की रात एक गाय ने तीन मुंह की विचित्र बछिया ने जन्म दिया। बछिया जन्म के लगभग 18 घंटे बाद भी जिंदा है एवं अपने तीनों मुंह से सांस ले रही है। विचित्र बछिया के जन्म के बाद गांव में उसे देखने बालों का तांता लग गया है।

लोग इसे ईश्वरीय चमत्कार मान रहे हैं। जानकारी के अनुसार आम पुरा गांव में मंगलवार की रात द्वारिका जाटव के घर गाय ने एक बछिया को जन्म दिया। जन्म के समय परेशानी आने पर गाय के मालिक ने पशु चिकित्सक की सहायता ली। गाय को जब प्रसव हुआ तो घर के लोग उस समय हैरान रह गये जब नवजात बछिया के एक के स्थान पर तीन मुंह दिखे।

बछिया के सिर के मध्य में एक गड्ढे में बछिया के तीसरी आंख भी उसे विचित्रता प्रदान कर रही है। गाय के विचित्र बछिया के जन्म देने की बात सुनकर गांव भर में कौतुहल का विषय बना हुआ है एवं विचित्र बछिया को देखने के लिये लोगों का हुजूम वहां पहुंच रहा है। जानकारी के अनुसार बछिया जन्म के बाद अभी भी पूरी तरह स्वस्थ्य है एवं तीनों मुंह से सांस ले रही है।

Updated : 18 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top