Home > Archived > तेज आवाज में डीजे बजे तो खैर नहीं

तेज आवाज में डीजे बजे तो खैर नहीं

झांसी। अब रात्रि में होने वाले शादी समारोह या अन्य किसी कार्यक्रम में तेज आवाज में संगीत बजाने पर एक प्रकार से प्रतिबंध लग गया है। विवाह घर संचालित करने वाले संचालकों को पुलिस विभाग की ओर से इस प्रकार की चेतावनी भी गई है कि विवाह घर के सामने वाहन रखने की जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएं, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने विवाह घर संचालकों की बैठक में कहा कि किसी भी दशा में रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजेगा। यदि ऐसा होता है तो उस विवाह घर संचालक के खिलाफ कार्रवाही की जायेगी। विवाह घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें। जिससे घर के बाहर लगे वाहनों की सुरक्षा और होने वाले अपराधों पर अकुंश लग सके। इसके साथ ही किसी भी कार्यक्रम या फिर विवाह कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग भी न हों। विवाह घरों मेंं किसी भी प्रकार का अपराध होने की जानकारी होती है तो तुरन्त पुलिस को इसके बारे में अवगत कराये। जिससे उन्हें समय पर पुलिस पहुंचकर कार्रवाही कर सके।

कई विवाह घरों में नहीं है पार्किंग
नगर के मुख्य सडक़ मार्ग से लगे हुए कई विवाह घरों के पास वाहन खड़ा करने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। इन विवाह घरों के सामने ाडक़ किनारे पर वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। जिससे शहर का यातायात अवरोधित होता है और लोगों को परेशानी होती है। आंतिया तालाब स्थित विवाह घरों में कोई विवाह समारोह होता है तो वाहन सामने सडक़ किनारे ही खड़े कर दिए जाते हैं। अधिक वाहन होने की स्थिति में यह वाहन सडक़ पर ही खड़े रहने से बहुत परेशानी का कारण बनते हैं।

Updated : 3 Dec 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top