Home > Archived > अनुष्का की नजर में विराट नहीं अक्षय हैं सबसे आकर्षक

अनुष्का की नजर में विराट नहीं अक्षय हैं सबसे आकर्षक

अनुष्का की नजर में विराट नहीं अक्षय हैं सबसे आकर्षक
X


नई दिल्ली।
हिन्दी सिनेमा की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के प्यार के किस्से तो सब जानते है। लेकिन अनुष्का शर्मा ने हाल ही में दिए अपने एक बयान से सबको चौंका दिया है। अनुष्का बेशक विराट के इस वक्त डेट कर रही हैं और उन्हें दिल से पसंद करती हैं, मगर एक मामले में उनकी सोच जरा हटकर है।

अनुष्का शर्मा से जब पूछा गया कि उन्हें सबसे आकर्षक कौन लगता है तो सभी ने यही सोचा होगा की वो विराट का नाम लेंगी। लेकिन उन्होंने किसी और का ही नाम लिया। अनुष्का ने बताया कि उन्हें अभिनेता अक्षय कुमार सबसे आकर्षक लगते हैं। उन्होंने अक्षय की तुलना हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी से करते हुए कहा कि वो बिल्कुल क्लूनी की तरह हैं।अक्षय हमारे देश के जॉर्ज क्लूनी हैं। हालांकि अनुष्का अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करतीं। पर सच बोलने से नहीं रूकती है। हो सकता है अनुष्का के ये बयान से विराट को थोड़ा झटका लगेगा?

Updated : 19 Dec 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top