Home > Archived > डीबेट प्रतियोगिता में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा

डीबेट प्रतियोगिता में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा

जीडी गोयंका में अपसा के तत्वावधान में आयोजित

आगरा। जीडी गोयंका स्कूल में शुक्रवार को अपसा द्वारा इंग्लिश डीबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नगर के सभी प्रमुख विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. आभा शर्मा, एचओडी अंग्रेजी, आगरा कॉलेज और सिस्टर डोरोथी, रिटायर्ड इंग्लिश प्रोफेसर कान्वेन्ट ऑफ जीसस एण्ड मेरी ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

डॉ. आभा ने अपने वक्तव्य में कहा कि इंग्लिश यदि बुनियादी तौर पर एक बार समझ ली जाए तो यह भाषा अन्य भाषाओं से सरल प्रतीत होती है, यही प्रमुख कारण है कि इंग्लिश विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा के रूप में विकसित हुई। प्रत्येक प्रतिभागी ने 1 मिनट में दिए गए विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस प्रतियोगिता के परिणाम व पुरस्कार वितरण 18 अक्टूबर को होगा। जीडी गोयंका के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ ने सभी प्रतिभागियों और विद्यालयों से आए हुए अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया व आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को अपना आर्शीवाद दिया।

Updated : 8 Oct 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top