Home > Archived > त्योहारी मांग के चलते चीनी में उछाल

त्योहारी मांग के चलते चीनी में उछाल

त्योहारी मांग के चलते चीनी में उछाल
X

नई दिल्ली। त्योहारी के मद्देनजर मांग बढ़ने से दिल्ली थोक बाजार में चीनी की कीमतों में 40 रूपए क्विंटल तक की तेजी दर्ज की गई। बाजार सूत्रों के अनुसार त्योहारी सीजन के कारण स्टाकिस्टों और आइसक्रीम व शीतल पेय जैसे थोक उपभोक्ताओं की मांग बढ़ने से थोक बाजार में चीनी की कीमतों में उछाल आया।

चीनी त्योहार एम 30 और एस 30 के भाव 30 रूपए की तेजी के साथ क्रमशः 3950-4150 रूपए और 3940-4170 रूपए क्विंटल बंद हुए। मिल डिलीवरी एम 30 और एस 30 के भाव 30 रूपए की तेजी के साथ क्रमशः 3600-3820 रूपए और 3590-3820 रूपए क्विंटल बंद हुए।

मिलगेट चीनी असमोली और दौराला के भाव 40 रूपए की तेजी के साथ क्रमशः 3820 रूपए और 3720 रूपए क्विंटल बंद हुए। खतौली के भाव 30 रूपए की तेजी के साथ 3830 रूपए क्विंटल बंद हुए। धनौरा और धामपुर के भाव 20 रूपए चढकर क्रमशः 3660 रूपए और 3630 रूपए क्विंटल बंद हुए।

Updated : 8 Oct 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top