Home > Archived > अप्सा नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

अप्सा नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

अप्सा नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
X

आगरा। सेंट एन्ड्रूज पब्लिक स्कूल कमला नगर में गुरूवार को अप्सा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एक से बढक़र एक प्रस्तुति देकर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अप्सा के संजय तोमर, सुशील गुप्ता, डॉ. गिरधर शर्मा, प्रदुम्न चतुर्वेदी, राजू डेनियल, कुंजबिहारी द्विवेदी, अमित शर्मा, मनीष गुप्ता और अभिषेक गर्ग आदि ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

प्रतियोगिता में 22 विद्यालयों के लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में सिकंदर रालपूत, प्रियंक धाकड़ एवं रिचा सिंह थे। सेंट एन्ड्रूज की अंशू सिंह, प्रांजल शर्मा एवं राहुल पाराशर का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता में गायत्री पब्लिक स्कूज प्रथम, होली पब्लिक द्वितीय, शिवालिक कैम्ब्ररिज तृतीय और सेंट कॉनरेड व बलूनी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। अंत में विद्यालय के एमडी दिव्या शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Updated : 21 Oct 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top